गुड़ खाने के आयुर्वेदिक फ़ायदे जान आप भी हैरान हो जायेंगे ,पूरा आर्टिकल ज़रूर पढ़े!!!!!
खाना खाने के बाद मीठा खाने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं और अगर बात हो ,आपकी सेहत की तो गुड़ से अच्छा मीठा कुछ है भी नहीं| गुड़ गुणों की खादान है| इसमें मिलने वाला आयरन ,फॉरस्फोरस और कैल्शियम जल्दी भोजन पचाने में, खून बढ़ाने में और भूख बढ़ाने में मददगारी होते हैं| सर्दियों में इसका उपयोग तो सोने पर सुहागे के सामान है| तो आईये जानते है कि कैसे कुदरत ने इस अध्भुत मिठास को आपके लिए उपयोगी बनाया है|
गुड़ खाने के फ़ायदे
- गुड़ का नियमित सेवन आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनता है इसलिए रोज़ाना खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन आवश्ये करे|
- गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण इसका सर्दियों में सेवन अमृत सामान है| ये सर्दी में खांसी, जुकाम को भगा कर कफ से भी निजात देता है|
- इसका दूध और चाय में उपयोग गुणकारी है या इसे सिर्फ काढ़े के रूप में इस्तेमाल कर सकते है|
- जोड़ों के दर्द में गुड़ का अदरक के साथ प्रतिदिन सेवन दर्द से निजात दिलाता है| अदरक के साथ लेने से गले में खराश सम्बन्धी कोई भी प्रॉब्लम हो ये उसे ठीक कर देता है| कई लोग ,तो सोंठ को अदरक में मिलकर दवाई के रूप भी लेते है|
- गुड़ का कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत बनता है|
- त्वचा के लिए भी गुड़ का उपयोग गुणकारी है नियमित गुड़ का सेवन आपके रक्त में से टॉक्सिन्स को निकाल ,खून को साफ़ रखता है| इस के नियमत उपयोग से मुँहासे ,झाईयां आपसे कोसों दूर रहते है और चेहरे में नयी रंगत आती है|
- गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में उपलब्द होता है जिस कारण जिन लोगो में खून की कमी अनीमिया है,वो दूर हो जाती है|
- थकान को दूर कर, शरीर को ऊर्जा देता है, नियमित उपयोग आपको स्फूर्ति प्रदान करता है|
- गुड़ में पाए जाने वाले एंटी एलर्जिक तत्व अस्थमा रोगियों के लिए वरदान है| गुड़ और तिल के लडडू बनाकर खाने से शरीर में आवश्यक तापमान बना रहता है जिस से अस्थमा की प्रॉब्लम भी नहीं रहती|
- कान में दर्द होने पर गुड़ का ,घी के साथ इस्तेमाल करने पर कान के दर्द की समस्या दूर होती है|
- गुड़ खाने से आपकी याददाश्त तेज होती है|
- मासिकधर्म में महिलाओं को इसका सेवन ,दर्द से निजात देता है|
गुड़ के नुक्सान
- गर्मी के मौसम में गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए कारण इसकी तासीर गर्म होती है, जिस कारण आपकी नाक से रक्तस्त्राव होने लगता है|
- शुगर के रोगियों को गुड़ का ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि ये उनकी शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है|
- ज़रुरत से ज़्यादा गुड़ का इस्तेमाल आपका वजन बढ़ा सकता है|
किसी चीज़ का उपयोग करने से पूर्व अपने डॉक्टर से सलाह करना आवश्यक है| प्रकृति ने देनें तो खूब दी है पर इस्तेमाल कैसे करना है ,और कब करना है ,इसके लिए भी डॉक्टर की सलाह ज़रूर ले| अगर आर्टिकल अच्छा लगे तो दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले.